फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राम से बाबर की तुलना करने वाले राम को बचाने का ढोंग कर रहे: दिनेश शर्मा

Sun, 02 Aug 2026 07:01 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री स्व. कमलरानी वरुण की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।
विज्ञापन
कमलरानी वरुण की पुण्यतिथि पर दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद व कैबिनेट मंत्री स्व. कमलारानी वरुण की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्व. कमलारानी वरुण के साथ बिताए संस्मरणों को साझा किया और कहा कि उन्होंने पार्षद से लेकर सांसद और कैबिनेट मंत्री तक का एक लंबा व निष्कलंक राजनीतिक सफर तय किया। वह बेहद शांत और सरल स्वभाव की राजनेता थीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा को समर्पित कर दिया और भाजपा के ही झंडे में सिमटकर हम सभी से विदा लीं।

विज्ञापन

विपक्ष पर साधा निशाना, एकता की अपील

राजनीतिक माहौल पर बात करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "राम से बाबर की तुलना करने वाले लोग आज राम को बचाने का ढोंग रच रहे हैं। सनातन धर्म का विरोध करने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है।" उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि वे अगड़े, पिछड़े और आदिवासी के भेदभाव व चक्कर में पड़े बिना एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएं और जिताएं।

कमलारानी जी के विकास कार्यों को किया याद

कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भी स्व. कमलारानी वरुण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें घाटमपुर के सर्वांगीण विकास की हमेशा चिंता रहती थी, लेकिन कोरोना महामारी  ने उन्हें असामयिक हमसे छीन लिया। वहीं, आयोजक और जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि उनकी मां को क्षेत्र की जनता ने हमेशा बहन, बेटी और मां का सम्मान दिया है और वही प्यार व आशीर्वाद उन्हें भी मिल रहा है।

विज्ञापन

http://



श्रद्धांजलि सभा में उमड़े दिग्गज नेता

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद अशोक रावत, बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, राम किशोर साहू, स्नातक विधायक अरुण पाठक, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, नगर अध्यक्ष शिवराम सिंह और देहात अध्यक्ष रेणुका सचान समेत कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. कमलारानी वरुण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें