फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोला, कहा- इनकी शिकायतों का 'जिन्न' अभी तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा

Sat, 15 Nov 2025 04:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांसद दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा शनिवार को कानपुर पहुंचे और मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणामों के बाद विपक्ष अभी भी हार के कारण तलाशने में व्यस्त है, जबकि शिकायत दर्ज कराने के कई अवसर उनके पास पहले से मौजूद थे। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए शर्मा ने कहा कि राहुल व्यक्तिगत रूप से “अच्छे इंसान” हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजनीति के लिए जरूरी गुण अभी भी उनमें दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन


उनके अनुसार, राहुल के पास अब केवल “पारिवारिक दायरे में आगे बढ़ने की गुंजाइश” बची है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मतदान हो चुका, नतीजे भी सामने आ चुके, लेकिन विपक्ष की शिकायतों का “जिन्न” अभी तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा। शर्मा ने कहा कि कभी पीडीए का जिन्न जागता है, तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं।

सांसद ने दावा किया कि संविधान की किताब लेकर घूमकर भ्रम फैलाने वालों को बिहार की जनता ने करारा जवाब दिया है और यही फैसला देश की राजनीतिक दिशा तय करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए ने बिहार में “दोहरा शतक” लगाया है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी लगातार जमीन खोते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें