फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर पास को सिर्फ दौड़ लगवाकर पुलिस में नौकरी देंगेः डिम्पल यादव

Fri, 17 Feb 2017 01:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिम्पल यादव
विज्ञापन
मुलायमसिंह की बड़ी बहू डिंपल यादव ने गुरुवार को कानपुर के पुखरायां में चुनावी जनसभा के दौरान भाजपा की योजनाओं पर तीखे प्रहार किए। वहीं समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में शामिल महत्वाकांक्षी योजनाओं का बखान किया। वह सपा प्रत्याशी योगेंद्रपालसिंह यादव के समर्थन में संबोधन कर रही थीं। 
विज्ञापन


डिम्पल ने कहा कि नोटबंदी की योजना जल्दबाजी में लागू कर दी गई। जिससे किसान और मजदूर परेशान हो गए। वहीं कोई अमीर बैंक की लाइन में लगा नजर नहीं आया। ऐसे नोट जारी करवा दिए, जिनके नकली नोट भी जल्द तैयार होने लगे। कहा कि गरीबों के खातों में रुपये नहीं आए और दो करोड़ युवाओं को नौकरी भी नहीं मिली। तीन साल में भाजपा का कोई वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होने कहा कि सपा ने जो वादे किए थे, मुख्यमंत्री ने उनको पूरा किया। दोबारा सरकार बनने पर किसानों का बीमा पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपए कर दिया जाएगा। अब एक हजार रुपये के हिसाब से एक करोड़ महिलाओं को पेंशन दी जाएगी। लखनऊ में मैट्रो चलेगी और कानपुर में भी चलवाई जाएगी।

इंटर पास युवाओं को सिर्फ दौड़ लगवाकर पुलिस में नौकरी दी जाएगी। कहा कि योगेंद्रपाल की जीत का भी अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने में योगदान होगा। यूपी के विकास को गति देने के लिए अखिलेश ने कांग्रेस को गले लगाया है।पार्टी प्रवक्ता जुहीसिंह, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, जिलापंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव, निवर्तमान विधायक योगेंद्रपालसिंह, राजपुर के ब्लाकप्रमुख लाखनसिंह यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने भी संबोधन किया। विधान परिषद सदस्य दिलीपसिंह यादव ने अध्यक्षता की और नरेंद्रपालसिंह संचालन कर रहे थे। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, अमरौधा की ब्लाकप्रमुख आकांक्षासिंह, जिलापंचायत सदस्य नीरज यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य अरुण यादव, रामबाबू कठेरिया, बालकराम पाल, जगदीशचंद्र सचान, नसरुद्दीन कुरैशी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें