फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों-मजदूरों की मेहनत की कमाई रद्दी में बदल दीः राहुल गांधी

Fri, 17 Feb 2017 01:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के सांडी में जनसभा के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यूपी बेहाल है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश में सपा-कांग्रेस की सरकार बनने पर बड़े शहरों में छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने के लिए सेंटर खोले जाएंगे। मोदी ने नोटबंदी कर किसानों-मजदूरों की मेहनत की कमाई रद्दी में बदल दी। 
विज्ञापन


राहुल कांग्रेस प्रत्याशी ओमेंद्र वर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित करने आए थे। राहुल ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश बदलना चाहते हैं। हमारे और अखिलेश के गठबंधन का मतलब युवाओं की सरकार है। सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं का विकास किया जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी मन की बात सुनना बंद करें और जनता के मन की बात सुनें। नोटबंदी कर उन्होंने गरीबों, मजदूरों को लाइन में लगा दिया। कोई बड़ा आदमी लाइन में नहीं लगा।

देश में मात्र छह प्रतिशत काला धन है, वह भी अमीरों के पास। मोदी अमीरों का कर्जा अदा करना चाहते हैं, इसीलिए नोट बंदी की। 94 प्रतिशत कालाधन विदेशों में जमा है, मोदी वह नहीं ला रहे हैं। वह केवल जनता को गुमराह कर अपनी नाकामी छुपाना चाहते हैं। यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करने के साथ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पिछली बार कांग्रेस सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया था। मोदी ने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था। क्या आप लोगों के खातों में रुपये पहुंचे। मोदी केवल सपना दिखाते हैं। मैंने यूपी भ्रमण कर किसानों से बात की है।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि कांग्रेस के आह्वान पर दो करोड़ किसानों ने कर्ज माफी के लिए फार्म भरे हैं। मोदी ने केवल 50 अमीर परिवारों का 1 लाख 40 हजार करोड़ कर्ज ही माफ किया है। परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मोदी गरीबों से पैसा खीचों और अमीरों को सीचों का काम कर रहे हैं। इसके पहले सभा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नरेश यादव, मप्र के विधायक जीटू पटवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह लोध ने भी संबोधित किया। सभा में विक्रम पांडेय, शशिभूषण शुक्ल, अजय सिंह, ओपी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें