फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी: जर्जर सड़कें और नालियां चोक, कीचड़ व जलभराव से जूझते लोग, फैक्टरी मालिकों ने बयां की पीड़ा, कही ये बात

Thu, 16 Jan 2025 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी साइट नंबर चार के फैक्टरी मालिकों ने पीड़ा बयां करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों की तरह साइट नंबर-4 में भी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। शिकायत के बाद भी इन्हें ठीक करने या बदलने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता।
विज्ञापन
पनकी साइट नंबर-4 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल करीब दो करोड़ रुपये टैक्स देने वाले पनकी साइट नंबर-4 के फैक्टरी मालिक यहां की दुर्दशा से परेशान हैं। मीता सराय गांव से बॉटलिंग प्लांट तक फैले इस क्षेत्र में नालियां चोक हैं। इससे लोग जलभराव व कीचड़ से जूझते हैं। सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही है।

विज्ञापन

जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है, जिससे लगता है कि यहां सालों से सफाई ही नहीं की गई। क्षेत्र के फैक्टरी मालिकों का कहना है कि नाले-नालियों की सफाई करने कर्मचारी आते ही नहीं है। इससे लगभग हर गली की नालियां चोक हैं। गंदा पानी सड़क पर भरा है।

पनकी साइट नंबर-4 - फोटो : amar ujala
नगर निगम अधिकारी नहीं देते हैं ध्यान
बियर गोदाम के पास से शुरू होती लगभग हर गली कीचड़ से पटी पड़ी है। मार्ग नंबर छह पर स्क्रैप गोदाम की वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। फैक्ट्री नंबर डी आठ से 11 तक तो ऐसा लगता है कि यहां सफाईकर्मी आते ही नहीं हैं। कई शिकायतों के बाद भी नगर निगम अधिकारी ध्यान नहीं देते।

पनकी साइट नंबर-4 - फोटो : amar ujala
आठ माह से नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइटें
दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों की तरह साइट नंबर-4 में भी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। करीब आठ माह से लाइटें जल ही नहीं रही हैं। रात के वक्त इतना अंधेरा रहता है कि लोगों को टार्च लेकर निकलना पड़ता है। शिकायत के बाद भी इन्हें ठीक करने या बदलने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता।

पनकी साइट नंबर-4 - फोटो : amar ujala
ये हैं आंकड़े
  • 50 एकड़ क्षेत्र में फैला पनकी साइट नंबर-4
  • 200 फैक्टरी हैं इलाके में
  • 25 फैक्टरी बंद हैं इनमें से

पनकी - फोटो : amar ujala
  • सीमेंट के गोदाम के पास दोनों तरफ की नालियां महीनों से चोक हैं। पूरी सड़क पर गंदा पानी व कीचड़ फैला है। इससे गाड़ियां स्लिप होने का खतरा रहता है।   -ब्रजनाथ जायसवाल
  • नालियों की सफाई नहीं होने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र की गलियों में कीचड़ व जलभराव है। हर गली का यहीं हाल है लेकिन कोई अधिकारी सुनवाई नहीं करता है।  -बनवारी पांडेय
  • हफ्ते में दो-तीन दिन ही नालियों की साफ-सफाई होने लगे तो कीचड़ नहीं होगा। साथ ही सड़कें भी क्षतिग्रस्त नहीं होंगी और आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।  -अनिल शर्मा
विज्ञापन

पनकी - फोटो : amar ujala
पूरे क्षेत्र में हर दिन कर्मचारी साफ-सफाई करते हैं। वहीं, फैक्टरियों से निकलने वाला कचरा नाली में बहा दिया जाता है। इससे नालियां जाम हो जाती हैं और जलभराव होता है। फैक्टरी मालिकों को इसके निस्तारण की व्यवस्था करनी चाहिए।  -अमरीश यादव, जेडएसओ, जोन-5, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें