फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आयुर्विज्ञान विवि में डिजिटल मशीन खराब होने की वजह से एक्स-रे कराने वाले मरीज भटकते नजर आए। विवि में लगी दो अन्य मशीनों पर एक्स-रे किया जा रहा था, लेकिन उनकी रफ्तार कम होने की वजह से मरीजों की कतार लगी रही। ऐसे में मरीज बार-बार डिजिटल एक्स-रे मशीन के बाहर चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन



ओपीडी में प्रतिदिन लगभग साढ़े तीन से चार हजार मरीज दिखाने के लिए आते हैं। मंगलवार को भी लगभग साढ़े तीन हजार मरीज दिखाने के लिए आए थे। इनमें से लगभग पांच सौ मरीजों को एक्स-रे लिखा गया। विवि की पुरानी ओपीडी में भूतल पर कमरा नंबर 47 में लगी डिजिटल एक हजार एमएम की एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को कक्ष संख्या 39 और 39 नंबर कमरे में लगी मशीनों पर एक्स-रे कराना पड़ा। इन मशीनों की क्षमता कम होने की वजह से धीमी गति से एक्स-रे हो सका। ऐसे में कई मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक्स-रे विभाग के डॉ. कैलाश मित्तल ने बताया कि 47 नंबर कमरे में लगी हुई मशीन 14 वर्ष पुरानी हो गई है। नई डिजिटल मशीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। अगले माह लगने की उम्मीद है। मरीजों की समस्या को देखते हुए 38 नंबर 39 नंबर को 24 घंटे सेवा चालू की गई है।
लाइन में घंटों करना पड़ता इंतजार
जिला मैनपुरी के नगला मिथि निवासी जितेंद्र कुमार (26) ने बताया कि उसके काफी समय से खांसी होने की शिकायत थी। चिकित्सकों ने एक्स-रे के लिए बोला था। डिजिटल मशीन खराब होने की वजह से करीब एक घंटा से लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन


ग्राम हरदोई निवासी अतुल 12 ने बताया कि उसके पैर में चोट लग गई थी। आयुर्विज्ञान विवि में चिकित्सकों ने एक्स-रे लिखा है। बड़ी मशीन खराब होने की बात पता चली है। कक्ष संख्या 39 के बाहर डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें