फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुश्किल से मिली मायके की मतदाता सूची, अब दस्तावेज के लिए कर रहे भागदौड़

Thu, 05 Feb 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गणना प्रपत्र भरते समय अभिलेख की इतनी जरूरत बताई गई होती तो अब चक्कर लगाने से बच जाते। यह बातें नोटिस पर सुनवाई के लिए पहुंचने वाली महिलाएं कह रही हैं। उनका कहना है कि तब बीएलओ ने भी गणना प्रपत्र में कॉलम भरवाकर उसे डिजिटाइज कर दिया। अब मायके की मतदाता सूची के साथ माता-पिता से पहचान की पुष्टि के दस्तावेज जुटाने में भागदौड़ हो रही है।
विज्ञापन

जसवंतनगर मुरीदपुर की शालिनी देवी ने बताया कि नोटिस मिलने पर मायके से घाटमपुर विधानसभा की 2003 की मतदाता सूची मंगवाई है। बुधवार को सुनवाई के लिए अकबरपुर तहसील पहुंचे तो वहां माता या पिता से पहचान की पुष्टि के लिए अन्य दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। शादी के समय हाईस्कूल के अंकपत्र व सनद भी मायके में ही छूट गए थे। अब ये दस्तावेज मिल पाएंगे कह पाना मुश्किल है। गणना प्रपत्र भरने के दौरान बीएलओ ने मायके की पुरानी मतदाता सूची अनिवार्य तौर पर मांगी होती तो यह परेशानी बच जाती।
इसी प्रकार जसौरा वीरसिंहपुर की गीता देवी ने बताया कि पिता का आधार कार्ड और बैंक की पासबुक है। अब 2003 की मतदाता सूची मांगी जा रही है। इसको लेकर मायके में संपर्क किया है। बुधवार को सुनवाई में बैरंग लौटना पड़ा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग ने मैपिंग के लिए दस्तावेजों तय किए हैं। नोटिस में आयु के अनुसार जरूरी दस्तावेजों का ब्योरा दिया है। इसके साथ ही सुनवाई स्थलों पर भी 13 दस्तावेजों की सूची चस्पा कराई गई है। आयोग की ओर से तय दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। अन्य को दस्तावेज जुटाने की मोहलत दी जा रही है। 27 फरवरी तक सुनवाई चलेगी।
विज्ञापन

....................
फोटो- 15 अकबरपुर तहसील में मतदाता हेल्प डेस्क में मैपिंग के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी करते मतदाता। संवाद
हेल्प डेस्क से ली जानकारी, दस्तावेज अधूरे होने पर घर लौट गए
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में बुधवार को मतदाता हेल्प डेस्क का बैनर लगाकर लोगों को दस्तावेजों की जानकारी करने की सुविधा दी गई। नोटिस की सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे मतदाता हेल्प डेस्क पर लाए गए दस्तावेजों की जांच कराते तो वहां मौजूद लेखपाल जरूरी दस्तावेजों लाने की जानकारी देते। कौसम की सुनीता, मुरीदपुर की दीपा, जसवंतपुर की जानकी और ज्योतिष गांव की कौशल्या ने बताया कि माता-पिता के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इसी के आधार पर पुरानी मतदाता सूची से पहचान की पुष्टि की बात कही गई है। मायके में पुराने दस्तावेज मिल पाएंगे इसमें संशय है। बुधवार को बैरंग लौटना पड़ा। कई बार मतदान कर चुके हैं लगता है कि इस बार सूची से नाम कट जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें