फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जल्लापुर में डायरिया-वायरल का प्रकोप, 40 लोग बीमार

Fri, 08 May 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात) ब्लॉक क्षेत्र के जल्लापुर गांव में एक सप्ताह से संक्रामक रोग फैला हैं। डायरिया, वायरल, खांसी, जुकाम से 30-40 लोग पीड़ित हैं। काफी लोग राजपुर, शाहजहांपुर, अफसरिया के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों का परीक्षण कर दवा बांटी। टीम ने बीमारी फैलने की वजह गांव में गंदगी व जलभराव माना है।
विज्ञापन

बीमारी फैले होने की जानकारी पर दो दिन से स्वास्थ्य टीम गांव पहुंच रही है। जल्लापुर के कठेरिया मोहाल में बृहस्पतिवार को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अनूप द्विवेदी, डब्ल्यूएचओ निरीक्षक शिवनरेश टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां पर स्वास्थ्य टीम ने घरों में जाकर बीमार लोगों की जानकारी ली। टीम को ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में बीमारी फैली है। 30-40 बुखार की चपेट में हैं। ज्यादातर लोग कानपुर, अकबरपुर, सिकंदरा, राजपुर, अफसरिया, शाहजहांपुर में इलाज करा रहे हैं।
टीम को गांव में देवा (35) रामजाने (10) गोविंद (7) खुशी (7) विमल (3) दिव्या (9) शिवा (6) रिचा (5) बुखार से पीड़ित मिले। टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी को दवाइयां दी। डब्ल्यूएचओ निरीक्षक शिवनरेश सिंह ने लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया है। साफ पानी पीने की सलाह दी गई है। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सलिल सचान ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को दो दिन टीम ने लगातार जांच कर दवाइयां दी हैं। इससे पहले भी टीम गई थी। काफी लोग दवा खाने के बाद से स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य टीम गांव में लगातार कैंप करेगी।
विज्ञापन

...........
सफाई के साथ नालियों में कराया छिड़काव
जल्लापुर गांव में साफ-सफाई न होने से नालियां गंदगी से बजबजा रही थीं। बृहस्पतिवार को ब्लॉक की तरफ से गांव में सफाई का काम शुरू कराया गया। सुबह से ही कई सफाईकर्मी सफाई करने में जुटे रहे। सड़क पर जलभराव दूर करने के बाद जलभराव वाले स्थान और नालियों के किनारे छिड़काव किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
......................
नहीं हुई तालाब की सफाई, बारिश में होगी मुसीबत
गांव के तालाब की वर्षों से सफाई न होने के कारण ग्रामीणों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। इस कारण गांव की कई गलियों में जलभराव की समस्या है। जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। हालात यह हैं कि बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण मुन्नू, श्यामलाल, ब्रजेश कठेरिया, रामकुमार, अंकित, श्रीराम कठेरिया ने बताया कि दो वर्षों से तालाब गंदगी से पटा हैं। इससे घरों का पानी से बस्ती में जलभराव हो रहा है। तालाब की सफाई नहीं होने से बारिश में जलभराव मुसीबत बनेगा। राजपुर बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बारिश से पहले तालाब की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें