फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: 11 किलो सोना, 1.32 क्विंटल चांदी के साथ हीरा भी पकड़ा, आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा

Thu, 05 Nov 2020 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आयकर भवन
विज्ञापन
बांदा जिले में आयकर विभाग की टीम के दो दिन के छापे और छानबीन में यह भी पता चला है कि मुख्यालय के प्रमुख सराफा व्यवसायी के प्रतिष्ठानों में टैक्स चोरी का खेल चल रहा था। सोने-चांदी से लेकर डायमंड (हीरा) तक का कारोबार करने वाले व्यापारी मात्र 15 से 18 लाख रुपये सालाना बिक्री दिखाकर उसका टैक्स अदा कर रहे थे, जबकि टीम को दुकानों में मिला स्टॉक इससे कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन


एक दुकान में 15 कैरेट का हीरा भी मिला है। साथ ही सभी फर्मो में 11.2 किलो सोना और 132 किलो चांदी पाई गई। आयकर विभाग के कानपुर निदेशालय में अब वास्तविक टैक्स और दुकानों में मिले जेवरात का मूल्याकंन/वैल्यूवेशन किया जा रहा है।

मथुरा से आए सराफा व्यवसायी केे शहर के एक होटल में भारी मात्रा में सोने के साथ पकड़े जाने के बाद आयकर विभाग के निशाने पर आए शहर के प्रमुख सराफा व्यवसायी के बांदा शहर स्थित सात प्रतिष्ठानों में 2 व 3 नवंबर को कानपुर से आई आयकर विभाग की दो टीमों ने एक साथ छापा मारकर लगातार 33 घंटे छानबीन की।
विज्ञापन


भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक जांच टीमों ने गाेंदीलाल सराफ से संबंधित प्रतिष्ठानों में फौरी तौर पर लगभग 7 करोड़ रुपये आयकर की चोरी पकड़ी है। रामलीला रोड स्थित फर्म में 15 कैरेट का हीरा भी टीम को मिला।
विज्ञापन

इसकी कीमत लगभग 35 लाख बताई जा रही है। इसके अलावा 11 किलो 200 ग्राम सोना और एक क्विंटल 32 किलो चांदी मिली। आयकर टीम ने इन सारे सामानों की सूची तैयार की। साथ ही टैक्स का मिलान किया। टीम ने पाया कि सभी सातों दुकानों में मात्र 15 से 18 लाख सालाना बिक्री दिखाकर इसका इनकम टैक्स अदा किया जाता था।

टीम ने तैयार की माल की सूची और वैल्यूवेशन पर सातों प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस देते हुए इसमें उनके हस्ताक्षर कराएं हैं। अब अगली कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें कानपुर आयकर निदेशालय पर टिकी हैं।

मथुरा में साढ़े चार करोड़ टैक्स की चोरी 
मथुरा से सोना-चांदी लेकर आए व्यापारी की धरपकड़ के बाद उसकी मथुरा स्थित फर्म में भी आयकर विभाग की स्थानीय टीम ने छापा मारकर छानबीन की। सूत्रों के मुताबिक मथुरा की फर्म में करीब 9 किलो सोना मिला है। वहां करीब साढ़े चार करोड़ रुपये टैक्स चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें