फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कैंट अस्पताल की डायलिसिस यूनिट जनता को समर्पित, अब तक 34 किडनी मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Wed, 22 Jan 2025 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हंस फाउंडेशन की ओर से यदुपति सिंहानिया ब्लॉक में यूनिट स्थापित की गई है। इसका उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी ने बोर्ड पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन
कैंट अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का हुआ उद्घाटन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मीरपुर स्थित कैंटबोर्ड अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस यूनिट को सांसद रमेश अवस्थी ने ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन, सीईओ स्टीफन पीडी आदि की मौजूदगी में मंगलवार को जनता को समर्पित कर दिया। मनोनीत सदस्य लखन ओमर ने बताया कि अस्पताल में आने वाले किडनी मरीजों में कई को डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है।

विज्ञापन

ऐसे में उन्हें डायलिसिस के लिए अन्य अस्पतालों में भेजा जाता था, जहां लगभग तीन से चार हजार रुपये प्रति सप्ताह डायलिसिस का खर्च आता था। हंस फाउंडेशन ने मरीजों की समस्या समझते हुए सीएसआर फंड के तहत दो करोड़ रुपये से डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की इच्छा जताई।

34 किडनी मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया
बोर्ड अधिकारियों की अनुमति के बाद अस्पताल में स्थित यदुपति सिंहानिया ब्लॉक में छह बेड की यूनिट स्थापित की गई। यूनिट में किडनी रोग विशेषज्ञ समेत पैरा मेडिकल स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। अस्पताल आने वाले मरीज को जरूरत के अनुसार निशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक 34 किडनी मरीजों ने निशुल्क डायलिसिस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

यूटिलिटी वैन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन
संस्था की ओर से जल्द ही एक मेडिकल यूटिलिटी वैन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिंद, हंस फाउंडेशन के मैनेजर स्टीव डेनियल, अमित यादव, कार्यालय अधीक्षक वंदना सिंह, शंभूनाथ गुप्ता, कमर अब्बास, प्रमोद गुप्ता, रोहित तिवारी, डॉ. अंजुम, संजीव नयन गुप्ता, अमित, हर्ष व अनीता आदि मौजूद रहे।

ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
डायलिसिस कराने वाले मरीज मीरपुर स्थित कैंटबोर्ड अस्पताल में पहुंचकर निशुल्क विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाएं। विशेषज्ञ मरीज को डायलिसिस की जरूरत होने पर चिह्नित करेंगे, जिसके बाद मरीज यूनिट में आकर निशुल्क डायलिसिस के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेगा।
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए अस्पताल में संपर्क करें
यह भी पूरी तरह निशुल्क है। रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ही मरीज को एक तिथि और समय बता दिया जाएगा। वह निर्धारित समय में डायलिसिस यूनिट पहुंचकर निशुल्क सुविधा का लाभ ले सकेगा। मरीज को कहीं भी किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। अधिक जानकारी के लिए मरीज अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें