फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में डायबिटीज की समस्या अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हाथ-पैर पतले हैं और तोंद बढ़ी है तो ऐसे लोगों को डायबिटीज होने का खतरा दोगुना होता है। तोंदियल मोटापे से पैंक्रियाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोगों को हार्ट अटैक पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यह समस्या अधिक है। ये तथ्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एक शोध में सामने आए हैं। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि इस अध्ययन में ओपीडी और भर्ती मिलाकर 400 रोगी शामिल किए गए। 200 पुरुष और 200 महिला रोगी रही हैं।
शोध में शामिल किए गए रोगियों के वेस्ट एंड हिप अनुपात की जांच की गई। जांच में पुरुषों का अनुपात 80 सेमी और महिलाओं का 95 सामान्य माना गया। इससे अधिक को तोंदियल मोटापे की श्रेणी में रखा गया। अध्ययन में 130 पुरुषों और 180 महिलाओं का अनुपात अधिक मिला है। अधिक अनुपात वाले पुरुषों और महिलाओं में ब्लड शुगर लेवल अधिक रहा है। इसके साथ ही हाइपरटेंशन के लक्षण पाए गए। डॉ. जेएस कुशवाहा और डॉ. प्रियदर्शी की निगरानी में यह शोध डॉ. मुबस्सिर कमर ने किया।
विज्ञापन


शोध से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि तोंदियल मोटापा से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है। तोंद में चर्बी के जमाव की वजह से रोगी के लिपिड प्रोफाइल भी बिगड़ने लगता है। इससे फैटी लिवर हो जाता है। तोंदियल मोटापा वाले रोगी डायबिटीज और बीपी को लेकर एहतियात बरतें। खानपान दुरुस्त रखकर और नियमित व्यायाम से भविष्य में रोगों के खतरे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें