फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इधर बढ़ रही लोगों में डायबिटीज...उधर बढ़ी मिठाई की खपत, हर साल बढ़ जाते हैं 30-50 रुपये प्रति किलो दाम

Fri, 14 Mar 2025 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में मिठाई का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाई खाना पसंद करने लगे हैं। इस होली पर ही करीब 250 करोड़ के मिठाई कारोबार का अनुमान है। मिठाई का बाजार 15-20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में मिठाई का कारोबार साल दर साल बढ़ता जा रहा है। हर साल 15 से 20 प्रतिशत की दर से मिठाई की खपत बढ़ रही है। इस होली पर करीब ढाई लाख किलो से ज्यादा की अलग-अलग प्रकार की गुझिया, मिठाइयां बिकने का अनुमान है। वहीं, शहर में प्रति वर्ष डायबिटीज और मोटापे का शिकार लोगों की संख्या भी आठ प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। ये वे रोगी हैं जो अस्पतालों और विशेषज्ञों की क्लीनिक में पंजीकृत हुए हैं।

विज्ञापन

शहर भर में पांच हजार से ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं। महंगी मिठाई और गुझिया की मांग बढ़ती जा रही है। बेकरी कारोबारी भी मिठाई और गुझिया बनाने लगे हैं। कारोबारियों ने बताया कि खोया की मिठाई के बजाय लोग मेवा की बनी मिठाई की ओर रुख कर चुके हैं। बाजार में केसर चंद्रकला, फाल्गुनी केसर, मेवा पोटली, टर्किश, केसरिया, चॉकलेट, काजू, पिस्ता फाल्गुनी गुझिया आई है। इसकी कीमत 600 रुपये लेकर 1600 रुपये किलो तक है। मांग बढ़ने से हर साल इन मिठाइयों के दाम 30-50 रुपये प्रति किलो बढ़ जाते हैं।

बीते तीन साल में होली पर मिठाई और गुझिया की खपत
2023         180-200 लाख किलो          कीमत करीब 150 करोड़
2024         दो से सवा दो लाख किलो     कीमत करीब 200 करोड़
2025         ढाई लाख किलो से ज्यादा     कीमत करीब 250 करोड़

शहर में मिठाई का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाई खाना पसंद करने लगे हैं। इस होली पर ही करीब 250 करोड़ के मिठाई कारोबार का अनुमान है। मिठाई का बाजार 15-20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।  -राजकुमार भगतानी, महामंत्री, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

पहले पर्व पर लोग घरों पर ही गुझिया, नमकीन बनाते थे। अब ये चलन कम होता जा रहा है। लोग सात दिन तक चलने वाले पर्व पर तरह-तरह की मिठाई और गुझिया खरीदने लगे हैं। इससे बाजार बढ़ता जा रहा है। मिठाई कारोबारी भी गुणवत्ता वाली मिठाई बेचते हैं।  -मयंक गुप्ता, मालिक, भीखाराम महावीर प्रसाद स्वीट शॉप
विज्ञापन

परंपरागत खाद्य उत्पादों के साथ ही बेकरी उत्पादों की मांग बाजार में तेजी से बढ़ गई है। अलग-अलग फ्लेवर वाले बेकरी उत्पाद त्योहारों पर सबसे ज्यादा मांग रहते हैं। मध्य वर्ग और उच्च मध्य वर्ग इन उत्पादों को सबसे बड़ा ग्राहक है।  -पंकज खत्री, मालिक ब्राउन बेकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें