फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के सदमे में प्रेमी ने दी जान, पिता बोले- बेटे की हत्या की गई…युवती के दाह संस्कार से उठे कई सवाल

Fri, 14 Mar 2025 06:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: दिलीप के पिता शिवनरेश का आरोप है कि पुत्र की हत्या की गई है। वहीं, युवती के रात में ही दाह संस्कार को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन
Fatehpur Lovers Suicide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Fatehpur Lovers Suicide: फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के गांव अमनी में प्रेमी और प्रेमिका की मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी सदमे में आ गया। वह क्षुब्ध होकर घर से निकला और गांव किनारे बरातशाला के पास पेड़ से फंदा लगा लिया। दोनों की मौत की चर्चा गांव में दिनभर बनी रही। अमनी गांव निवासी नाबालिग कक्षा दसवीं की छात्रा थी।

विज्ञापन

उसका गांव के ही दिलीप कोरी (20) से प्रेम प्रसंग था। दिलीप गुरुग्राम में रहकर आइस्क्रीम बेचता था। वह होली के लिए 11 मार्च को ही गांव आया था। 12 मार्च की दोपहर को प्रेमिका से मिला। लड़की के परिजनों ने दोनों को मिलते देख लिया। इस दौरान मौके से युवक भाग निकला। वह घर पहुंचा।  रात 8 बजे प्रेमिका की फंदे से लटककर मौत की सूचना मिली।

लोकेशन ट्रेस कर घटनास्थल तक पहुंची पुलिस
इससे आहत होकर युवक घर से चादर लेकर बिना बताए निकल गया। पुलिस को उसका शव बुधवार रात करीब 11:30 बजे गांव के किनारे बरातशाला के पास पेड़ से लटकता मिला। दिलीप के पिता शिव नरेश ने बताया कि लगातार फोन की घंटी बजने के बाद फोन नहीं उठाने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर घटनास्थल तक पहुंची।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा
दिलीप के पिता शिवनरेश का आरोप है कि पुत्र की हत्या की गई है। दिलीप छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। दो बड़े भाई प्रदीप, कुलदीप और छोटा भाई सुदीप है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। दिलीप की मां शिवरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। युवती के रात में ही दाह संस्कार को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवती की मौत के बाद युवक ने फांसी लगाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

ये था पूरा मामला
किशनपुर के अमनी गांव में होलिका दहन से एक दिन पहले की बुधवार पहले प्रेमिका फिर प्रेमी ने फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को ही दोनों को एक-साथ मिलते लड़की के परिवार वालों ने देख लिया था। किशोरी का परिजनों ने रातोंरात अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, युवक के परिजनों ने किशोरी के परिवार वालों पर हत्याकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। प्रेमी और प्रेमिका अलग-अलग बिरादरी के थे।

किशोरी को परिजनों ने फटकारा था
अमनी गांव निवासी दिलीप कोरी (20) गुरुग्राम स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वह होली मनाने गांव आया था। उसका पड़ोस की दूसरी बिरादरी की 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम-प्रसंग दो साल से था। दोनों को जंगल में एक-दूसरे से मिलते बुधवार को लड़की के परिजनों ने देख लिया था। मौके से दिलीप भाग निकला। चर्चा है कि किशोरी को परिजनों ने शाम को फटकारा।

रात को ही किशोरी का दाह संस्कार कर दिया
इससे आत्मग्लानि में किशोरी घर में शाम को दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। परिजनों ने रात को ही किशोरी का दाह संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई। घर से रात आठ बजे युवक निकल गया। कोई संपर्क नहीं होने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर गांव किनारे जंगल पहुंची।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे चेक कर जांच की जाएगी
जहां युवक का शव चादर के फंदे से महुआ का पेड़ पर फंदे से लटका था। दोनों परिवारों व ग्रामीणों में होली पर्व मातम में बदल गया। बिना पुलिस को सूचना दिए लड़की का अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। उधर, दिलीप के पिता शिवनरेश ने बताया कि लड़की पक्ष बेटे के रिश्ते का विरोध करता था। बेटे को बहाने से बुलाने के बाद हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें