फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज, सजे बाजार, ऑफर्स की भरमार

Fri, 28 Oct 2016 01:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सोना चांदी, फर्नीचर, बर्तन, घरेेलू उपकरणों के बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में धनतेरस का बाजार सज गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी से घर में 12 गुना अधिक समृद्धि आती है। इसलिए बाजार में सोना, चांदी, बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बाइक, कार और हीरे जवाहरात तक  बिकने को तैयार हैं। लुभाने के लिए ऑफरों की भरमार है। इन सब के बीच आपको अपने जरूरत का सामान बुद्धिमत्ता पूर्ण चुनना है। खरीदारों को आकर्षित करने के लिए बिरहाना रोड, नयागंज, गोविंदनगर, लाल बंगला, गुमटी-5 कल्याणपुर के ज्वैलरी शोरूम दुल्हन की तरह सजे हैं। सबसे ज्यादा चकाचौंध बिरहाना रोड और नयागंज में है। गुरुवार को सोना 30, 450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। शुक्रवार को भाव स्थिर रहने की उम्मीद है। खरीदारी करने से पहले भाव पता कर लें ताकि बजट का अनुमान बना रहे। चांदी 42,700 रुपये प्रति किलो है। 
विज्ञापन

सुख समृद्धि लाएगी धनतेरस की पूजा
इस बार धनतेरस अमृत सिद्ध योग में है। दरअसल, शुक्रवार वैभव लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इसी दिन धनतेरस भी है। अति शुभ योग (शाम पांच बजे से नौ बजे तक) में खरीदारी करने से सुख समृद्धि आएगी।  पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 6:22 से रात 8:40 बजे तक  है। पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनत्रयोदशी, धनतेरस, धनवंतरि जयंती भी कहते हैं। समुद्र मंथन में 14 रत्न का प्रादुर्भाव हुआ था। उनमें त्रयोदशी की तिथि को धनवंतरि जी औषधियों के कलश को लेकर प्रकट हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें