फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2018: बन रहा विशेष संयोग, अमृतसिद्धि योग में करें ये उपाय, दूर होंगे जीवन के हर कष्ट

Mon, 05 Nov 2018 02:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 13
डेमो पिक
आज धनतेरस पर सोम प्रदोष के साथ-साथ अमृतसिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। सोमवार सूर्योदय से लेकर रात 8:33 बजे तक हस्त नक्षत्र (चंद्रमा का नक्षत्र) होने के कारण खरीदारी का शुभकाल रहेगा। इस अवधि में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, बर्तन, वाहन, सोना-चांदी और घर की उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी फलदायी रहेगी। रात 11:45 बजे से भद्रा लग जाएगी। भद्रा काल में खरीदारी नहीं होती है। 
विज्ञापन

2 of 13
डेमो पिक
धनतेरस की पूजा ऐसे करें
धनतेरस का पूजा मुहूर्त दिनभर है। पूजा के लिए नया बर्तन, सोने या चांदी का सिक्का एक पाटे पर रख लें। इसके बाद चंदन, केसर, धूप, हल्दी, दूर्वा, शमी पत्र, घी और गुड़ या मिष्ठान से सोने या चांदी के सिक्के का और बर्तन का पूजन करें। यहां पर बर्तन का पूजन इसलिए विशेष है क्योंकि समुद्र मंथन में कलश के साथ माता लक्ष्मी प्रकट हुई थी। धनतेरस के दिन बर्तन का पूजन करने से सुख शांति, अन्न, धन की वृद्धि होती है। वहीं, सोने या चांदी के सिक्के में प्रत्यक्ष लक्ष्मी का वास माना जाता है। इस कारण सोने-चांदी के  सिक्कों को पंचामृत में स्नान कराकर उस पर केसर, हल्दी, कुमकुम, रोली, सिंदूर लगाते हैं। इसके बाद लइया,गट्टा, खिलौना व अन्न का भोग लगाकर सात दीपक लगाएं।
विज्ञापन

3 of 13
डेमो पिक
ऐसे पूजन से धन लक्ष्मी और सर्वसौभाग्य की प्राप्ति होगी। अगर संभव हो तो 21 हरे मोती शंख, 21 पीली कौड़ियां और 21 काली कौड़ियां पीले वस्त्र में बांधकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें। इसके बाद इन्हें तिजोरी या जहां पर धन रखते हैं वहां पर रख दें। 

4 of 13
डेमो पिक
ऐसे करें धनवंतरि की पूजा
धनवंतरि का पूजन करने के लिए धनतेरस की पूजा वाले स्थान के दाएं ओर एक नया पाटा रखकर बीच में सतिया बनाएं। इसमें दाईं ओर ओम और बाईं ओर लक्ष्मी (श्री) बना लें। तीनों पर एक-एक सुपारी कलावा बांधकर रखें। बीच में धनवंतरि का पूजन करें। ओम वाले स्थान पर कुबेर का पूजन होगा और श्री वाले स्थान पर लक्ष्मी जी का।
विज्ञापन

5 of 13
डेमो पिक
सबसे पहले धनवंतरि पर जल देकर हल्दी कुमकुम का टीका लगाएं। ओम धनवंतराय नमो नम: मंत्र 16 बार पढ़ें। रोली, चावल, पान, लौंग, इलायची, हर, बहेड़ा, आंवला, हल्दी व केसर चढ़ा दें। फल में सिंघाड़ा, कैथा, गन्ने के टुकड़े चढ़ाएं। इसके बाद प्रार्थना करें कि परिवार में कोई रोग और व्याधि न आए। 
विज्ञापन

6 of 13
डेमो पिक
गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति लेते समय ध्यान दें 
गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति लेते समय विशेष ध्यान देना चाहिए। गणेश जी की सूंड़ दायीं ओर मुड़ी होनी चाहिए और एक दंत दिखना चाहिए। सवारी मूषक  हो या सिंहासन पर विराजमान हों। वहीं, लक्ष्मी कमल पुष्प पर विराजमान हों, क्योंकि कमल लक्ष्मी जी का प्रधान आसन है। उल्लू को लेकर भ्रांति है क्योंकि उल्लू रात्रिचर पक्षी है। उल्लू के साथ में लक्ष्मी और अलक्ष्मी दोनों का वास हो जाता है। इसलिए गृहस्थ जीवन में कमल पर विराजमान लक्ष्मी जी की मूर्ति ही श्रेष्ठ है।
विज्ञापन

7 of 13
डेमो पिक
धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें
- धनतेरस के दिन लोहे के पात्र नहीं खरीदने चाहिए। इस दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु न खरीदें। 
- धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं जैसे- चाकू, कैंची आदि नहीं खरीदनी चाहिए। 
- इस दिन काले रंग की वस्तु की खरीदारी से भी बचना चाहिए। धनतेरस पर काले रंग के वस्तु की खरीदारी अशुभ हो सकती है। 

8 of 13
डेमो पिक
- अक्सर लोग धनतेरस के दिन वाहनों की खरीदारी करते हैं। एेसा करने को लोग शुभ मानते हैं। इस दिन वाहनों की खरीदारी में कोई बुराई नहीं है लेकिन उसका पेमेंट धनतेरस के दिन नहीं करना चाहिए। 
- धनतेरस के दिन कोई भी बर्तन खरीदें तो उसमें फल आदि भरकर ही घर लाएं। नया बर्तन खाली घर न लाएं।
- इस दिन राशि के अनुसार ही चीजें खरीदने का प्रयास करें। एेसा करने से जीवन में शुभता आती है। 
 

9 of 13
डेमो पिक
धनतेरस पर ये खरीदना बेहद शुभ

बर्तन- धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने को शुभ माना जाता है। बर्तन खरीदकर इसे अपने घर की पूर्व दिशा में जरूर रखें।
चांदी के सिक्के- धनतेरस के दिन चांदी और सोने के सिक्के खरीदने को बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदे सिक्के को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में इसको जरूर शामिल किया जाना चाहिए।
झाड़ू खरीदना- धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि झाडू खरीदने से आर्थिक संकट, दरिद्रता और नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है। दिवाली के दिन झाड़ू का पूजन करके अगले दिन उसका इस्तेमाल करना चाहिए।

10 of 13
डेमो पिक
श्रीयंत्र- धनतेरस वाले दिन श्रीयंत्र खरीदने पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद जरूर मिलता है। इस दिन खरीदे गए श्रीयंत्र की पूजा लक्ष्मी-गणेश की पूजन करते समय जरूर करें।
गोमती चक्र- माता लक्ष्मी को गोमती चक्र बहुत ही प्रिय होता है। इसलिए लक्ष्मी कृपा पाने के लिए धनतेरस वाले दिन बाजार से 11 गोमती चक्र जरूर खरीद कर लाएं।
गणेश- लक्ष्मी की मूर्ति- धनतेरस के दिन दिवाली पूजन के लिए बाजार से लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदना चाहिए।

11 of 13
डेमो पिक
रोग दूर करती है धन्वंतरि की पूजा  
भगवान धन्वंतरि की पूजा आज रात 8:33 बजे से होगी। भगवान धन्वंतरि को हर, बहेड़ा, केसर, आंवला व हल्दी अर्पित करने से रोग और व्याधि दूर होते हैं। यदि चित्र न हो तो स्वास्तिक बनाकर इन पांचों वस्तुओं को अर्पित करें।

12 of 13
डेमो पिक
करें ये उपाय
- धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ओम बनाने से घर में लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।
- नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली को सुबह अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा जरूर खिलाएं। इससे अनिष्ठों, जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है।
- नरक चतुर्दशी की शाम को घर में पश्चिम दिशा में खुले स्थान में या घर के पश्चिम में 14 दीपक पूर्वजों के नाम से जलाएं। इससे पितृ दोषों का नाश होता है तथा पितरों के आशीर्वाद से धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।
- दिवाली पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मी को चढ़ाए। अगले दिन तीनों चीजें लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे बरकत होती है।
विज्ञापन

13 of 13
डेमो पिक
- अशोक के पेड़ की जड़ का पूजन करने से घर में धन संपत्ति की वृद्धि होती है।
- पानी का नया घड़ा लाकर पानी भरकर रसोई में कपड़े से ढककर रखने से घर में बरकत और खुशहाली बनी रहती है। 
- इमली के पेड़ की छोटी टहनी लाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से धन में दिनों दिन वृद्धि होती है।
- दिवाली के दिन नई झाड़ू खरीदकर लाएं। पूजा से पहले उस स्थान की सफाई कर उसे छुपाकर रख दें। अगले दिन उसका उपयोग करें तो दरिद्रता खत्म होती है।
- दिवाली के दिन हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाने से घर-परिवार की उन्नति के साथ ख्याति धन संपदा में बढ़ोत्तरी होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें