फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ढाबा चौकीदार को वाहन ने कुचला, मौत

Sun, 26 Nov 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर/ मुंगीसापुर। डेरापुर थाना क्षेत्र के एक ढाबे में चौकीदारी करने वाले युवक को शुक्रवार देर रात एक वाहन ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर बिहारी गांव के पास संचालित बाबा ढाबा में रायरामापुर थाना बरौर निवासी पुत्तन (45) कई वर्षों से चौकीदारी का काम करता था। रोज की तरह शुक्रवार की रात हाईवे से निकलने वाले वाहन के चालकों को टार्च की रोशनी से होटल पर रुकने का इशारा कर रहा था। देर रात डेढ़ बजे के करीब तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार उसे घायल कर दिया। गश्त कर रही थाने की पुलिस ने घायल चौकीदार को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सक डॉ. निशांत पाठक ने उसे गंभीर हालत में हैलट कानपुर नगर भेज दिया। इलाज के दौरान उसकी कानपुर में मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मां रामप्यारी, पत्नी उमादेवी, बेटे जयसिंह, सिंद्धात, बेटी नगमा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी अब्दुल कलाम ने बताया कि चौकीदार के शव का कानपुर में पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें