फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 26 Nov 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ घर में घुस कर युवक ने छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर धमकी दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 22 नवंबर की दोपहर 13 वर्षीय बेटी घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भर कर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव का गोविंद सिंह शराब के नशे में बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी घर पहुंची तो वह पीछा करते हुए घर तक आ पहुंचा और घर में उसे खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे तो गोविंद धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने शिकायत पर छेड़छाड़ व पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। प्रभारी थानाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने बताया कि शनिवार को आरोपी को मंगलपुर तिराहे पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें