फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा अयोध्या हमेशा से संवेदनशील और हाई अलर्ट पर रहा, बोले पुष्पेंद्र माफिया था

Fri, 18 Oct 2019 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या हमेशा से संवेदनशील और हाई अलर्ट पर रहा है। मै बुधवार को स्वयं वहां गया था और सुरक्षा का पूरा जायजा लिया। दीपोत्सव और दीपावली के परिपेक्ष्य में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए है। ये बात आईआईटी अंतराग्नि के उद्घाटन में पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने पत्रकारों से कही।

विज्ञापन


उन्होंने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाने, खुफिया के अलावा सुरक्षा एजेंसियों को एक्टिव करने की बात कही। जिलों में जोनल अफसर नियुक्त किए जाने के मामले में कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने ये योजना चलाई है। प्रदेश सरकार और पुलिस समय समय पर एक नया अनूठा प्रयोग करती रहती है। उनका विश्वास है कि किसी भी संगठन की गतिशीलता, क्रियाशीलता, विश्वसनीयता की क्षमता को अगर हमे जानना हो तो थर्ड पार्टी निरीक्षण करे।

 

विज्ञापन

प्रदेश पुलिस क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर पर काफी सफलता हासिल की है। नोडल अधिकारियों की तैनाती से सिस्टम को और चुस्त दुरूस्त करना है। वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा किए जा रहे सुसाइड के मामले में कहा कि विभागीय नही पारिवारिक तनाव में सिपाही सुसाइड कर रहे हैं। विभाग तनावग्रस्त सिपाहियों के लिए काउंसलिंग, योगासन समेत कई अन्य प्रयोग किया जा रहा है। जिससे कि पुलिस कर्मियाें को तनाव से मुक्त किया जा सके।

इसके अवाला अच्चे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित और मेडल देकर पुरस्कृत कर रहे है। खराब काम करने वालों का दंडित भी किया जा रहा है। पुलिस अभिरक्षा में जो मृत्यु हुई है। उसमें जिम्मेदारों को निलंबित किया गया। उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए है। जो भी जांच में दोषी होगा उसके खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुष्पेंद्र माफिया था उसने इंस्पेक्टर पर गोली चलाई थी
पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामले में डीजीपी ने कहा कि पुष्पेंद्र एक माफिया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इंस्पेक्टर पर गोली चलाई थी। इसके बाद वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। मानवाधिकार की गाइड लाइन एवं सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शों का पालन किया जा रहा है। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णया लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें