चित्रकूट में अमावस्या मेले में आये श्रद्धालु नन्द लाल निवासी मंडवा हमीरपुर की मेला घूमकर अपने घर जाते समय कर्वी चित्रकूट स्टेशन से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चले कि चित्रकूट में भदई अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदनाथ पर्वत की परिक्रमा करते हैं।