फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसैनिक बोले, बिहार का फार्मूला अपनाकर ठाकरे बने सीएम, कांग्रेस से मिलाएं हाथ

Sat, 02 Nov 2019 12:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बांदा के शिव सैनिकों ने प्रदेश उपमुख्य प्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी के नेतृत्व में बैठक कर शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे को पत्र भेजा है। इसमें अनुरोध किया है कि महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाकर शिवसैनिकों का सपना साकार करें। चाहे इसके लिए कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़े।

विज्ञापन



बैठक के बाद राष्ट्रीय प्रमुख को भेजे पत्र में कहा कि शिवसेना अकेले चुनाव लड़ती है तो जनाधार और बढ़ता है। परिणाम अच्छे आते हैं। भाजपा अपनी ताकत के बल पर शिवसेना को समाप्त करने में लगी है। महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री देखना भी नहीं पसंद करती।

 

विज्ञापन

शिवसेना - फोटो : ANI
शिवसैनिकों ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है तो महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे को क्यों नहीं। यह भी कहा कि संभव हो तो कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेेस पार्टी के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाकर पूरे देश में राष्ट्रीय गठबंधन का निर्णय लिया जाए।


शिवसैनिकों ने कहा है कि भाजपा से दूरियां नहीं बनाई तो वह शिवसेना को निगल जाएगी। भाजपा से गठबंधन किया जाए तो पूरे देश में किया जाए, अन्यथा भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। बैठक में अरुण सिंह, जागेश्वर सिंह, मनोज तिवारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें