फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदलपुर की 14 ग्राम पंचायतों में होगा भवन निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। ब्लॉक की 14 ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय बनाए जाएंगे। इसके लिए बीडीओ ने पंचायत विभाग को प्रस्ताव भेजा था। अब निर्माण कार्य के लिए विभाग ने 89.10 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि धनराशि खाते में डालने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक में 57 ग्राम पंचायतें हैं। अभी तक 14 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं था। गांव में अधिकारियों के पहुंचने पर दिक्कत होती है। ग्रामीणों को समस्या बताने के लिए ब्लॉक के चक्कर काटने पड़ते थे। करीब तीन माह पहले बीडीओ ने पंचायत विभाग से 14 गांवों में मिनी सचिवालय बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा था। जोकि स्वीकृत कर लिया गया है। 14 ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय बनाए जाने के लिए 89.10 लाख रुपये पास कर दिए हैं। मिनी सचिवालय बनने से ग्रामीणों को ब्लॉक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। गांव में बनने वाली मिनी सचिवालय में लोगों की समस्या का निस्तारण होगा।
एडीओ एसके पांडेय ने बताया कि मिनी सचिवालय बनाए जाने के लिए प्रस्ताव पास हो गया है। खाते में जल्द धनराशि डाल दी जाएगी। इसके बाद भवन का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें