फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Diwali: धर्मनगरी में असंख्य दीपों से जगमगा उठा रामघाट, नजारा देखने भारी संख्या में पहुंचे यूपी-एमपी के लोग

Fri, 24 Nov 2023 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी के दोनों तरफ स्थित रामघाट व भरत घाट में हजारों दिए जलाए गए। महिलाएं, बच्चे अपने परिवार के साथ रामघाट का नजारा देखने पहुंचे और दीपों को जलाने का कार्य किया।
विज्ञापन
दीप जलाते भक्तगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दिवाली पर्व में धर्मनगरी चित्रकूट में शाम को मंदाकिनी नदी में यूपी व एमपी क्षेत्र में एक साथ हजारों दिए जलाए गए। इससे मंदाकिनी नदी जगमग करने लगी। रात्रि में दीपों से मंदाकिनी की गोद ऐसी टिमटिमा उठी जैसे आसमान से आकाश गंगा जमीन पर उतर आई हो।

विज्ञापन

देव दिवाली पर्व में प्रति वर्ष शाम को नगर पालिका चित्रकूट धाम व एमपी क्षेत्र में नगर परिषद चित्रकूट की तरफ से रामघाट में एक साथ हजारों की संख्या में दिए जलाए गए। इस वर्ष भी मंदाकिनी नदी के दोनों तरफ स्थित रामघाट व भरत घाट में हजारों दिए जलाए गए।



इसमें मंदाकिनी नदी जगमग करने लगी। महिलाएं, बच्चे अपने परिवार के साथ रामघाट का नजारा देखने पहुंचे और दीपों को जलाने का कार्य किया। इस दौरान युवक-युवतियों ने सेल्फी भी ली। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें