फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धूप होने के बावजूद बढ़ी कंपकंपी वाली ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर पश्चिमी हवाओं के लगातार चलने की वजह से धूप निकलने के बावजूद गलन बरकरार है। शाम होते ही इसमें और इजाफा हो जाता है। शनिवार को हवा की रफ्तार 6.4 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह तक इसी तरह की ठंडक जारी रह सकती है। इस बीच कोहरे का असर भी रहेगा। विभाग की ओर से 29 दिसंबर तक रात में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रहने की संभावना जताई गई है। इस बीच दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की संभावना है, ऐसे में उत्तर पश्चिमी हवाएं कमजोर हो सकती हैं, लेकिन ठंडक में कमी नहीं आएगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल बनेंगे ऐसे में दिन में धूप का असर कम रहेगा।

शहर के बीच बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 200 के ऊपर पहुंचा
कानपुर। सुबह और शाम कोहरे की अधिकता के साथ प्रदूषण की मात्रा में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दो दिनों तक कल्याणपुर क्षेत्र में प्रदूषण की बढ़ोत्तरी बाद शनिवार को देर शाम अचानक से नेहरू नगर क्षेत्र का प्रदूषण 200 एक्यूआई के पार चला गया। रात को आठ बजे यह 150 के करीब रहा और रात 10 बजे यह 212 एक्यूआई हो गया। यानि सामान्य से चार गुना से भी अधिक। जबकि कल्याणपुर क्षेत्र में 144 और किदवई नगर में 187 एक्यूआई रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें