फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव भले हाथ से गया हो, सपा ने यहां किया बेहतरीन प्रदर्शन

Fri, 24 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर

सार

- नगर कार्यकारिणी ने अध्यक्ष समेत विधानसभा अध्यक्षों का किया सम्मान
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव भले ही हार गई हो। इसके  बावजूद भी पार्टी कई जगह पर बेहतर स्थिति में रही है। समाजवादी पार्टी नगर कार्यकारिणी ने कानपुर शहर संगठन की पांच में से तीन सीटें जीतने पर शुक्रवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यहां सपा ने ऐसे मनाया जश्न

कानपुर के समाजवादी कार्यालय में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी मनाते हुए नेता
सपा-कांग्रेस गठबंधन को सीसामऊ, आर्य नगर और कैंट सीट जीतने पर नगर अध्यक्ष फजल महमूद और सभी विधानसभा अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। सपा नगर अध्यक्ष फजल मजमूद को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की गई।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस जीत का पूरा श्रेय पिछली सपा सरकार को जाता है। यहां जनता ने अखिलेश जी के काम को समझा और कार्यकर्ता जन-जन तक समाजवादी सरकार की योजनाओं को प्रसार करने में सफल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शहर में 24 घंटे बिजली, मेट्रो के शिलान्यास की शहरवासियों ने तारीफ की।

कहा कि अगर नेतृत्व ने मौका दिया तो पांच में तीन सीटों के साथ 110 नगर निगम की सीटों में 70 पार्षद और महापौर सपा का होगा। इसमें अभिमन्यु गुप्ता, राज सिंह यादव, रियाजुद्दीन सिद्दीकी, एहसान खान, नंदलाल जायसवाल, नसीम रजा, संजीव मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें