फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्यार में बावली' हुई नवविवाहिता, थाने के बाहर माथा पकड़कर बैठा रहा पति

Thu, 14 Dec 2017 07:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक गांव निवासी विवाहिता अपने पति को छोड़कर गांव के ही एक युवक के साथ रहने को तैयार है, मगर परिजन उसे पति के साथ रहने को विवश कर रहे हैं। जब बात नहीं बनी तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस के समझाने पर भी वह तैयार नहीं है।मामला उत्तर प्रदेश के औरेया जिले का है।
विज्ञापन



जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी का विवाह दो वर्ष पूर्व कन्नौज जनपद में वैदिक रीति रिवाज के साथ हुआ था। शादी से गांव के ही एक युवक से बातचीत किया करती थी और शादी के बाद भी वह फोन से उस के संपर्क में रही। जब इसकी जानकारी विवाहिता के पति को हुई तो उसने एतराज जताया और अपनी पत्नी को रोका। 


एक बार पति ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे मायके छोड़कर चला गया। गत दिनों वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए चली गई, परिजनों ने मनाने का प्रयास किया, मगर सफलता हाथ नहीं लगी, इस पर उन्होंने मामला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के समझाने पर भी महिला तैयार नहीं है। कोतवाली में देर रात तक परिजनों का मजमा लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें