अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। इटावा महोत्सव के पंडाल में तीन दिनों तक चले विज्ञान मेले ‘‘वैलिना’’ का समापन मेधावियों व बाल वैज्ञानिकों के सम्मान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ पीके श्रीवास्तव व एएसपी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
साइंस क्विज में नारायण कालेज ऑफ आर्ट एंड साइंस ने प्रथम, संत विवेकानन्द ने द्वितीय व सेंट मेरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोेगिता में संत विवेकानन्द ने प्रथम, अर्चना मेमोरियल ने द्वितीय व पुलिस मॉडर्न/किड्स वैली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय के मोहिनी, डॉली, बंटी राजपूत, शिवांगी, अंशु गोस्वामी, श्वेता पाल, सुनीता, प्राची यादव व अनामिका भी विजेता बने।
विज्ञान मॉडल में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला छविनाथ, पुरविया टोला, चितभवन, अकबरपुर, नगला छत्ते, अघीनी ताख, हरौली बहादुरपुर, बलैयापुर, गढ़ाकास्तदा, नगला पीर जी, जनकपुर, भीकनपुर के 27 बच्चे सम्मानित हुए। साथ ही इस्लामिया, सुदिति ग्लोबल, आर्यकन्या, डीपीएस, जीजीआईसी, एसएस मेमोरियल, सनातन धर्म, केन्द्रीय विद्यालय सेविन हिल्स, अंकलीकर, डिवाइन लाइट, थियोसोफिकल, माउंट लिट्रा, ज्ञान स्थली, इस्लामिया गर्ल्स, लार्ड कृष्णा, रेनेसा एकेडमी, डा. लोहिया, संत विवेकानन्द, अर्चना मेमोरियल व जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के एक सैकड़ा से अधिक मॉडल चयनित कर इनके प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल दिए गए।
प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा श्वेता पाल, नेहा राठौर, नेहा राजपूत, डॉली, सुनयना व जौली को सम्मनित किया गया। साथ ही डॉली अवस्थी, नेहा राठौर, हर्षिता भदौरिया, फैजान खान, तनुप्रिया, शशांक वर्मा, शिवम कुमार, हर्षिता, शिफा खातून, अदिति, पारुल, आर्यन, गौरी, ईशिका त्रिवेदी, वर्षा सक्सेना, मेघावती, शिवानी यादव, रिहान अहमद व रिद्धि मिश्रा को विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सीडीओ पीके श्रीवास्तव ने रिसोर्स पर्सन श्रीनारायण श्रीवास्तव लखनऊ, अंकित गुप्ता दिल्ली/नीलू, योगेश बागपत, कुलदीप गर्ग हापुड़, नीलेश कुमार आगरा, अनस फारुकी हरदोई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इससे पहले इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी ने इस बार भी एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने विज्ञान मेले के संयोजक डा. आनन्द को इस विशाल आयोजन के लिये विशेष रूप से बधाई दी। संयोजक बीएसए ओपी सिंह ने कहा कि जिला विज्ञान प्रौद्योगिकी क्लब इस कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगे। विशिष्ट अतिथि एएसपी जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि इस पंडाल में कई भावी वैज्ञानिक, प्रोफेसर, आईएएस एवं पीसीएस बैठे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये बाल वैज्ञानिक इटावा को गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्त्रस्म संयोजक प्रधानाचार्य संत विवेकानन्द डा. आनन्द ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में 15 हजार से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।