फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धनतेरस पर बाजार में सजे डिजाइनर बर्तन, खूब आ रहे पसंद

Sat, 11 Oct 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्योहारों के सीजन में धनतेरस का अपना एक अलग महत्व है। इस दिन हर घर में बर्तनों की खरीदारी होती है। इस बार धनतेरस में पुरानी परंपरा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फूल (कांसे) के फैंसी डिनर सेट की मांग बढ़ी है। परंपरा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पीतल, फूल व तांबे के बर्तनों की भी मांग है।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारियों का कहना है कि आयुर्वेद व अपनी पुरानी परिपाटी को ध्यान में रखते हुए लोग स्टील के बर्तनों को किचन से हटाने लगे हैं। अब फूल, पीतल व तांबे के बर्तन लोग फिर से इस्तेमाल करने लगे हैं। बाजार में फैंसी डिजाइन वाले फूल व पीतल के बर्तन आ गए है। व्यापारी मुरादाबाद के फैंसी बर्तन का अधिक ऑर्डर कर रहे हैं। पहले इस तरह के बर्तन मिर्जापुर से आते थे, लेकिन फैंसी न होने के कारण अब मुरादाबाद के बर्तनों की अधिक डिमांड है। त्योहारी सीजन में सजा बर्तन बाजार लोगों को लुभा रहा है। लोग डिजाइनर बर्तन खूब पसंद कर रहे हैं।

रनियां के बर्तन व्यापारी नारायण तिवारी बताते हैं कि मुरादाबाद में हस्तशिल्प और धातु के डिनर सेटों में फूलों के कलात्मक डिजाइन देखने को मिलते हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। यह डिनर सेट केवल भोजन परोसने के लिए ही नहीं होते, बल्कि ये टेबल पर सजावट के रूप में भी बहुत आकर्षक लगते हैं। एक डिनर सेट की बात करें तो इसकी कीमत लगभग 5 हजार से 7 हजार रुपये के बीच है। हालांकि वजन व डिजाइन के हिसाब से उसकी कीमत तय होती है। वहीं रूरा के पवन दीक्षित ने बताया कि डिजाइनर बर्तन इस बार खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें