फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक की 11 बोगियां, जान बचाने को चलती ट्रेन से कूदे यात्री

Sun, 21 May 2017 05:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पटरी से उतरी ट्रेन
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन की 11 बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। जोरदार आवाज सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं कुछ यात्री जान बचाने को चलती ट्रेन से कूद गए। ट्रेन डेरेलमेन्ट की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन

  रविवार को दोपहर 1 बजे के करीब उन्नाव स्टेशन के पास उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन की 11 बोगियां तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गईं। हादसा होता देख कुछ यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदकर भागने लगे। अभी तक घायलों की कोई सूचना नहीं मिली है। मौके पर रेलवे की टीमों ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें