जिनको रोजगार की तलाश है वह चिंता न करें अब आपकी परेशानी दूर होने वाली है। हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक के युवा इंटरव्यू के आधार पर यहां पर आसानी से नौकरी पा सकते है।
कानपुर इंप्लायमेंट ऑफिस में 25 मई को लगने वाले रोजगार मेले में सात कंपनियां 452 युवाओं को नौकरी देगी। इसमें हाईस्कूल से लेकर स्नातक पास युवा शामिल हो सकते हैं। नौकरी इंटरव्यू के आधार पर दी जाएंगी।
युवाओं को 19 से 24 मई तक इंप्लायमेंट ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कंपनियों की पूरी डिटेल विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई हैं। सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने बताया कि विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इंटरव्यू में सफल युवाओं को 7200 से 18, 000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगा।
कंपनी का नाम पद
एलआईसी ऑफ इंडिया सिविल लाइंस कानपुर एजेंट/ एडवाइजर - 60
जीफोरएस सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया लिमिटेड दिल्ली सिक्योरिटी गार्ड - 150
लेयान ग्लोबल लि. (रेड चीफ) सेल्स असिस्टेंट - 40
श्रीराम लाइफ इंश्योरेंश कानपुर सेल्स ऑफिसर - 50
लावा इंटरनेशनल लि. नोएडा बी. वॉक स्टूडेंट - 100
यूरेका फोर्ब्स लि. लखनऊ सेल्स ट्रेनी - 40
डीएचएफएल सिविल लाइंस एडमिन, एक्जीक्यूटिव - 12