अमर उजाला ने किया था पर्दाफाश
सबसे पहले अमर उजाला ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के घोटाले का पर्दाफाश किया। सात मई को निष्क्रीय खाते को सक्रिय कर स्टेट बैंक की शाखा से 14.60 लाख रुपये का घोटाला की खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान लेकर बैंक के उच्च अफसरों ने जांच टीम गठित की।
माल रोड स्थित क्षेत्रीय रीजन कार्यालय द्वितीय में उप प्रबंधक पद पर कार्यरत सारांश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। बैंक प्रबंधन कानूनी कार्रवाई भी करेगा। अन्य कर्मियों ने मामले में विश्वास पर काम किया था। बैंकिंग नियमों की अनदेखी भी की गई है, इस दिशा में भी जांच की जा रही है। - राजीव रावत, डीजीएम एसबीआई