फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिप्टी सीएमओ ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं, खामियों पर सुधार के निर्देश

Thu, 29 Jan 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। सीएचसी में बुधवार को डिप्टी सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। दवाइयों के रखरखाव, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को बारीकी से परखा। भोजन व्यवस्था और साफ सफाई में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डाॅ. आदित्य सचान ने पुखरायां सीएचसी में ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, क्षय रोग विभाग, पैथोलॉजी कक्ष में सुविधाओं सहित औषधि भंडार में दवा का रख रखाव देखा। महिला वार्ड में डिप्टी सीएमओ ने मरीजों से उपचार और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। फीडबैक को चेक लिस्ट में नोट किया। कहा कि रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
उन्होंने तैनात सफाई कर्मचारियों से मन लगाकर सेवा भाव से कार्य करने की हिदायत दी। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत निशुल्क भोजन व्यवस्था कक्ष में सामान अस्त व्यस्त रखा होने पर नाराजगी जताई। सुधार किए जाने के लिए चेतावनी दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान, अमरौधा ब्लॉक के एमओआईसी डॉ. अरुणेंद्र सिंह, लेखा प्रबंधक तरुण कुमार, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक आराधना, फार्मासिस्ट पंकज कुमार गुप्ता, स्टाफ नर्स दीपा देवी, डाटा ऑपरेटर संदीप सचान व रीना देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें