फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keshav Prasad Maurya: हमीरपुर में पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- कार्यकर्ताओं के बिना मेरा सम्मान अधूरा

Sun, 30 Oct 2022 07:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पहुंचे डिप्टी सीएम ने डेढ़ घंटे कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान बिना उनका सम्मान अधूरा हैं।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर मुख्यालय पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आधा घंटे जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। उसके बाद वह पार्टी कार्यालय पहुंचे। बैठक में पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान बिना उनका सम्मान अधूरा हैं।मौदहा मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं की अनसुनी करता है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने कहा कि मौदहा का पुराना बस अड्डा फिर से चालू कराया जाए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष  अराधना राजपूत ने कहा कि राठ क्षेत्र में सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए, जो कई साल से जर्जर पड़ी हैं।

विज्ञापन

डिप्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को नगर निकाय में पूरी मेहनत करने साथ सभी सीटों पर विजयी पाने के उत्साहित किया।  कार्यालय से मुख्यालय के सूरजपुर स्थित अस्थाई गोशाला पहुंच निरीक्षण किया और गुड़ केला खिला गोपूजन भी किया है।
विज्ञापन

साथ ही, कलेक्ट्रेट पहुंच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए 28 स्टालों का अवलोकन किया। उपमुख्यमंत्री ने बल्नी डेयरी की डायरेक्टर उमाकांती से मिल उनके प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसके बाद वह शाम चार बजे परेड ग्राउंड से रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें