फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति का सबसे ज्यादा विकास, डिप्टी सीएम ने मोर्चे की जनसभा में भरा जोश

Sun, 07 Apr 2019 11:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के मतदाताओं को लुभाने आए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा को इस बिरादरी के साथ जोड़कर जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिरादरी के लोगों के पैर धोए हैं। भाजपा की सरकार में अनुसूचित बिरादरी का सबसे अधिक विकास हुआ है। रायपुरवा में आयोजित अनुसूचित मोर्चा की जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जातियों के लोगों के विकास का संकल्प लिया है।

भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों को भाजपा ने पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि भाजपा सरकार डा. आंबेडकर के सपनों को पूरा करने का अथक प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें