फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी CM की फटकार: बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक में अधिकारी गायब, बोले- मीटिंग का मजाक बना रखा है

Tue, 06 Jun 2023 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंगलवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विकास कार्यों की समीक्षा करने कानपुर पहुंचे थे। इस दौरान बैठक में अधिकारियों के न आने पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जमकर फटकारा लगाते हुए कहा कि काम नहीं करना, तो नौकरी छोड़ दें।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ने बैठक में अधिकारियों के न आने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा की बैठक में अधिकारी क्या शादी का व्यवहार लेने आए हैं क्या? कोई अफसर कानून से बढ़कर नहीं, मीटिंग का मजाक बना रखा है। कहा कि काम नहीं करना, तो नौकरी छोड़ दें।

विज्ञापन

उन्होंने मौके पर ही डीजीपी, एसीएस ऊर्जा और प्रमुख सचिव गृह को फोन कर शिकायत करते हुए कहा कि जवाब तलब करने के निर्देश दिए। अपर सचिवों का फोन पहुंचते ही पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त, केस्को एमडी मीटिंग में पहुंचे। मीटिंग में पहुंचते ही सभी अधिकारियों ने माफी मांगी।
शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचे केडीए वीसी
केडीए वीसी अरविंद सिंह, सेतु निर्माण निगम अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर शासन में शिकायत के बाद भी मीटिंग में नहीं पहुंचे। डिप्टी सीएम ने जिलाधिकरी से कहा कि सभी अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। सही जवाब न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कुछ भी कर ले, जनाधार खत्म
विकास कार्यों की समीक्षा करने कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर जोरदार हमला बोला। लखीमपुर में सपा की मीटिंग और अखिलेश यादव के रोड शो पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा कुछ भी कर ले, उसका जनाधार खत्म हो चुका है। प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से किनारे लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें