शहर के प्रभारी मंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है इस बार की दिवाली शहरवासियों के लिए तिहरी खुशी लेकर आएगी। शहर में प्रस्तावित बड़े निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं होगी बजट की कमी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कानपुर शहर के प्रभारी मंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों में 25 किलोमीटर लंबी रिंग रोड, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे और मेट्रो का निर्माण शामिल है। किसी भी विभाग में बजट की कमी नहीं आएगी। इसकी प्लानिंग पूरी हो चुकी है। कुछ जरूरी विभागीय प्रक्रियाएं हैं जिन्हें पूरा कर लिया गया है। अब निर्माण कार्यों के लिए धनराशि भी जारी कर दी जाएगी। अब जितने भी शिलान्यास होंगे, उसके पत्थर पर उस कार्य के उद्घाटन की तारीख भी लिखी जाएगी।
समय से कार्य पूरा न होने पर जिम्मेदार होंगे विभागीय अधिकारी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री शनिवार को कानपुर के सर्किट हाउस में राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्लूडी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य तय समय में पूरा नहीं होगा तो उसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
उप मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए मुलायम सिंह, अखिलेश सिंह और मायावती की सरकारों का जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि अभी भी ऐसे शिलान्यास पड़े हैं, जो पिताजी की सरकार में घोषित हुए, बेटे की सरकार भी चली गई लेकिन निर्माण पूरे नहीं हो पाए। इसी बीच बुआजी की भी सरकार आई उसमें भी निर्माण कार्य लटके ही रहे। अब भाजपा की सरकार इन पुराने कार्यों को नए सिरे से पूरा करने में जुटी है। सड़कों के गड्ढे भी पुरानी सरकारों की देन है जिन्हें भरा जा रहा है।