फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री कल प्रदेश के सभी जनपदों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, केंद्र रहेंगे लाइव

Thu, 06 Feb 2020 07:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के लाइव रन निरीक्षण के मद्देनजर जिले के सभी बोर्ड परीक्षा के 119 केंद्र ऑनलाइन रहेंगे। उप मुख्यमंत्री जनपद के किसी भी केंद्र का ऑनलाइन निरीक्षण कर सकते हैं। जनपद के निरीक्षण पर गुरुवार को जीआईसी पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल सुरेंद्र कुमार तिवारी ने डीआईओएस वीके दुबे को उक्त निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने जीआईसी स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और स्क्रीन पर सभी विद्यालयों को ऑनलाइन कर ट्रायल भी लिया। उन्होंने डीआईओएस को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों को सख्त निर्देश दे दिए जाएं कि शुक्रवार को सभी अपने कैमरे सुबह 10 बजे से ऑन कर दें।

लखनऊ के मानीटरिंग सेल पहुंचकर उप मुख्यमंत्री कभी भी लाइव रन निरीक्षण कर सकते हैं और जनपद में किसी भी केंद्र को देख सकते हैं। उन्होंने जीआईसी में बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर चल रहे कापी वितरण को बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान वे संतुष्ट दिखे। मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। 
विज्ञापन


पांच मिनट बाद पहुंचे डीआईओएस
गुरुवार को डीआईओएस वीके दुबे सांडी पक्षी विहार में तैयारियों का जायजा लेने गए थे। इधर संयुक्त शिक्षा निदेशक के जनपद आने की सूचना उन्हें दी गई। जिसके बाद वे वहां से निकले। इसके बाद भी निदेशक पहले पहुंच गए और डीआईओएस पांच मिनट बाद पहुंच सके। बाद में आने का कारण भी उन्होंने अपने उच्च अधिकारी को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें