फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कसा तंज, बोले- अखिलेश संघ की शाखा ज्वाइन कर लें

Sun, 22 Dec 2024 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उपमुख्यमंत्री ने गुमटी गुरुद्वारा में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने सपा व कांग्रेस को घेरा। कहा कि अखिलेश संघ की शाखा ज्वाइन कर लें।
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को गुमटी नंबर-5 स्थित गुरुद्वारा साहिब श्री कीर्तनगढ़ पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। कहा कि मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद वाले बयान पर अखिलेश का समर्थन करना दिखाता है कि अब विपक्षी दल के लोग भी संघ की विचारधारा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यदि उन्हें संघ के बयान इतने अच्छे लगने लगे हैं तो बेहतर होगा कि वे संघ की शाखा ज्वाइन कर लें। वहीं, भाजपा सांसद को धक्का दिए जाने के मुद्दे पर कहा कि संसद का सत्र पूरा हो चुका है लेकिन विपक्ष ने संसद चलने नहीं दी। ऐसे लोग जो संसद को बाधित करते हैं, उन्हें आने वाले चुनावों में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विरासत के कारण सांसद बने हैं। विरासत की राजनीति करने वाले लोग लोकतंत्र व संसद की अहमियत नहीं समझते हैं।
विज्ञापन


पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी भाजपा
उपमुख्यमंत्री न कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरी ताकत मैदान में उतरेगी। दावा किया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी को एक बार फिर ऐतिहासिक जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह धार्मिक स्थलों पर जाना एक निजी विश्वास मानते हैं। यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे जनता के विश्वास को बनाए रखें और प्रदेश के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करें।

खालसा गर्ल्स कॉलेज भी पहुंचे
उपमुख्यमंत्री गोविंद नगर, 11-ब्लॉक स्थित खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज भी पहुंचे। यहां चार साहिबजादों के शहिदी दिवस पर चल रहे पाठ में माथा टेका और गुरु गोविंद सिंह व उनके पुत्रों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें