फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: भाजपा के केशव ने चलाए चुनावी रण में शब्दबाण, कहा- अपराधियों को संरक्षण देना रहा है सपा का चरित्र

Mon, 01 May 2023 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को हरदोई जिले पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भी साइकिल पंक्चर करना है। कमल का फूल सुरक्षा की गारंटी है। अपराधियों को जेल में डालने की गारंटी है। भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने की गारंटी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शाहाबाद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि इस पार्टी का चरित्र अपराधियों व माफियाओं को सरंक्षण देने का रहा है। अब प्रदेश में अराजकता के वातावरण का अंत हो गया है। उप मुख्यमंत्री हरदोई जिले में बड़ी फील्ड पर भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी भय से कांप रहे हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त है। निकाय चुनाव में सपा बसपा कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। हालत यह हैं कि प्रत्याशी विरोधी पार्टियों का टिकट छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में दिल्ली व लखनऊ से विकास की जो योजनाएं बनती थी, उसमें 85 प्रतिशत धन नेता और अधिकारी खा जाते थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भी साइकिल पंक्चर करना है। कमल का फूल सुरक्षा की गारंटी है।

विज्ञापन

अपराधियों को जेल में डालने की गारंटी है। भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने की गारंटी है। जनसभा को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सांसद जय प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, प्रत्याशी संजय मिश्रा बबलू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, राम बहादुर सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।

एबी सिंह भाजपा में शामिल
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की नगर में आयोजित जनसभा में 2022 में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पिछड़ी जाति के नेता एबी सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस पर उप मुख्यमंत्री ने स्वागत करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की आंधी चल रही है। कमल खिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें