फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कानपुर समेत देश के हजारों कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति बढ़ी, 25 दिसंबर तक बने रहेंगे सरकारी मुलाजिम

Thu, 12 Sep 2024 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: देश में 70 हजार से अधिक कर्मचारियों-अफसरों की प्रतिनियुक्ति 15 महीने तक बढ़ गई है। अकेले कानपुर में करीब आठ हजार कर्मचारी तैनात हैं। इनकी प्रतिनियुक्ति 30 सितंबर को खत्म हो रही थी।
विज्ञापन
आयुध निर्माणी कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर समेत देशभर की आयुध कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी और अफसर 31 दिसंबर 2025 तक सरकारी कर्मचारी बने रहेंगे। 70 हजार से अधिक कर्मचारियों-अफसरों की प्रतिनियुक्ति एक बार फिर 15 महीने तक बढ़ा दी गई है। आयुध कर्मियों की तीन साल की प्रतिनियुक्ति 30 सितंबर 2024 को खत्म हो रही थी।

विज्ञापन

दरअसल, 14 अगस्त 2021 को 41 आयुध निर्माणियों का विलय कर सात कंपनियां बना दी गईं थीं। शहर में तीन कंपनियों के मुख्यालय हैं। इनमें आठ हजार से ज्यादा कर्मचारी-अफसर हैं। कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों-अफसरों को निगमीकरण के बाद दो साल की प्रतिनियुक्ति पर रखा गया था।
पिछले साल जून में इनकी प्रतिनियुक्ति एक साल के लिए और बढ़ा दी गई थी। तीन साल से कर्मचारी और अफसर प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे हैं। पिछले साल सभी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों-अफसरों की नियुक्ति, नियम, शर्त आदि का मसौदा रक्षा मंत्रालय भेजा था।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने मसौदा खारिज कर दिया था
अलग-अलग नीतियां होने से तमाम परेशानियां आ सकती थीं। इसको देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने मसौदा खारिज कर दिया था। नौ सितंबर को रक्षा मंत्रालय के डिफेंस उत्पादन, मैनेजमेंट और पॉलिसी विभाग की ओर आदेश जारी कर प्रतिनियुक्ति बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सीएमडी, निदेशकों की नई नियुक्ति कारपोरेशन के तहत
सरकार ने आयुध कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भले बढ़ा दी है, लेकिन एक अक्तूबर से कंपनियों में सीएमडी और निदेशकों की होने वाली नई नियुक्ति कारपोरेशन के तहत ही होगी। ऐसे में प्रतिनियुक्ति अब आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें