फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में बलि का हुआ विरोध, फिर हुआ कुछ ऐसा

Fri, 29 Sep 2017 11:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चकेरी लाल बंगला सुभाष रोड स्थित श्री काली जी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मन्नत पूरी होने पर शुक्रवार सुबह चकेरी लालबंगला सुभाष रोड पर स्थित श्री काली जी मंदिर पर बकरों की बलि देने आए लोगों का विरोध किया गया। गायत्री और पतंजलि परिवार ने भी जीव हत्या न करने की लोगों से गुजारिश की। 
विज्ञापन


कानपुर के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के घर के पास बने मंदिर में श्री दुर्गा नवमी पर वार्षिक भंडारा आयोजित था। इस दौरान कुछ लोग बकरों की बलि चढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। भंडारे के दौरान मौजूद श्रद्धालु समेत गायत्री व पतंजलि परिवार के लोगों ने बकरों की बलि का विरोध किया।

मंदिर कमेटी ने अपने भंडारे के पर्चे पर जीव बलि (बकरा) के स्थान पर नारियल की भेंट चढ़ाकर जीव रक्षा करने की अपील की। साथ ही कहा कि चकेरी के कालीबाड़ी मंदिर में बकरे की बलि काफी समय से बंद की जा चुकी है। इसके बाद लोग मान गए और वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें