फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौहार गांव में डेंगू फैला, कानपुर में भी दो मरीज

Tue, 18 Aug 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर के बौहार गांव में वायरल नहीं बल्कि डेंगू का कहर बरपा है। सोमवार को बौहार गांव के 12 मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अभी और मरीजों को डेंगू होने की आशंका है। वहीं कानपुर शहर में भी डेंगू के दो मरीज मिले हैं। फतेहपुर के मलवा की एक महिला को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। ये सभी मरीज हैलट में भर्ती हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में भर्ती बौहार गांव की प्रीती, प्रशांत, लक्ष्मी, नैंसी, काजल, शिखा, आदित्य, पूजा, अमित और मेडिसिन विभाग में डॉ. आरके वर्मा और डॉ. वी श्रीवास्तव की यूनिट में भर्ती शन्नो देवी, श्रीमती और ज्योति में डेंगू की पुष्टि हो गई है।

माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल गर्ग ने 12 मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि की है। उर्सला अस्पताल में भर्ती मरीजों के सैंपल सोमवार शाम को जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे
विज्ञापन
विज्ञापन

गए, जबकि कांशीराम अस्पताल में भर्ती मरीजों के सैंपल अभी तक जांच के लिए नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें