फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue cases In Kanpur: डेंगू ने पसारे पैर, 12 संक्रमित मिले, 16 एक्टिव केस

Wed, 19 Oct 2022 09:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज समेत दूसरे ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। नगर में इस वक्त डेंगू के एक्टिव केस 16 हैं। इस साल अभी तक 79 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू का हमला तेज हो गया है। मंगलवार को 12 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 11 रोगी नगर के और एक रूरा कानपुर देहात का है। भीतरगांव के हाजीपुर कदीम गांव के जो चार रोगी डेंगू संक्रमित पाए गए हैं, उनकी पुष्टि रैपिड कार्ड जांच से हुई है। नोटिफिकेशन के लिए इनका भी एलाइजा टेस्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन


संक्रमितों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव की वजह से मच्छरों की भरमार हो गई है। इसके अलावा घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर एडीज एजिप्टाई का लार्वा मिल रहा है। ऐसे में डेंगू के लक्षणों वाले रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। निजी पैथोलॉजियों में भी डेंगू की पुष्टि हो रही है।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज समेत दूसरे ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। नगर में इस वक्त डेंगू के एक्टिव केस 16 हैं। इस साल अभी तक 79 संक्रमित मिल चुके हैं। जिन मोहल्लों में डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं, वहां लार्वासाइडल दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्सला के जिन छह रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें शिखा अग्रवाल (10) सीताराम मोहाल, पाटनी देवी (53) स्वरूप नगर, सुनीता (58) आवास विकास कल्याणपुर, प्रिया (17) सिविल लाइंस, शशांक पांडेय (22) पुलिस लाइन तथा आकाश (28) रूरा के रहने वाले हैं। उर्सला में 24 सैंपल की जांच की गई थी। इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में न्यू ईदगाह कालोनी के अर्पित (2) और दबौली के विष्णु (12) में डेंगू की पुष्टि हुई है।

एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि रविवार को सिंधी कालोनी की हृदया मदनानी (16) का निधन हो गया था। अस्पताल ने हृदया का सैंपल जांच के लिए मंगलवार को उर्सला भेजा है। उसे निजी लैब से डेंगू की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट बुधवार को आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें