कायमगंज। सीपी स्कूल के शिक्षक की डेंगू से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी 38 वर्षीय मुफीद शाह सीपी स्कूल में केमिस्ट्री पढ़ाते थे। उन्हें पिछले 8-10 दिन से बुखार आ रहा था। दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें सीपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम वहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि उनके फेफड़े में इन्फेक्शन था। इससे सांस फूल रही थी। सीपी में किट से जांच में डेंगू पॉजिटिव निकला था। कानपुर ले जाते समय ब्लड आने लगा। कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में शाम को उनकी मौत हो गई। उनके दो पुत्री एक पुत्र है।
सीपी हॉस्पिटल के डॉ. शिवम त्रिपाठी ने बताया कि मरीज की प्लेटलेट्स 47 हजार थीं। मरीज बाहर से डेंगू किट से जांच रिपोर्ट लेकर आए थे। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी।