फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 16 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। शिवराजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष और महिला स्वास्थ्य कर्मी के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। महिला स्वास्थ्य कर्मी ने नगर पंचायत अध्यक्ष, एक नगर पंचायत कर्मी समेत 16 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पूरे मामले में भूमि का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पकरा गांव निवासी स्वास्थ्य कर्मी आशा कुशवाहा पत्नी राम दुलारे ने शिवराजपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र शिवा उर्फ मोनू द्वारा नगर पंचायत द्वारा निर्मित पिंक शौचालय निर्माण में गड़बड़ी व क्षेत्र में हो रहे जुआ संबंधी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इससे नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद तिवारी ने नगर पंचायत कर्मी छोटू, दीपू ठाकुर, विपुल वर्मा, तनु समेत 11 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पर 3 अक्तूबर को हमला कर दिया। आशा ने उक्त लोगों पर फायरिंग का भी आरोप लगाया। उधर, मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि उक्त महिला व घटना से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवा नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में वर्चस्व और अन्य प्रकार के आपराधिक मामलों में लिप्त हैं, जिसमें उसके कई साथी भी शामिल हैं। पुलिस की जांच में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने भी मामले की शिकायत पुलिस से की है। उधर, एसओ शेष नारायण ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें