फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की डेंगू से मौत

विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान की मौत पर परिजनो से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की डेंगू बुखार से मौत हो गई। पत्नी ने मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली के अनूपपुर बाराखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शुक्ला (39) सीआरपीएफ की कंपनी 101 आरएएफ में प्रयागराज में तैनात था। एक पखवारे की छुट्टी पर घर आया था। पांच दिन से उसे बुखार आ रहा था, जिसका कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान रविवार को तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक सिपाही की पत्नी शिखा शुक्ला ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि पति को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डेंगू बुखार आने की बात डॉक्टर ने कही थी। मृतक सिपाही के बेटे यश, प्रभव, मां कृष्णा देवी, भाई प्रसून शुक्ला, पिता कैलाश नाथ का रो रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें