फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथूमा गांव में गंदगी से फैला बुखार, आधा सैकड़ा से अधिक लोग बीमार

विज्ञापन
हथूमा गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। संदलपुर ब्लाक के हथूमा गांव में जगह-जगह गंदगी व जलभराव है। इसी वजह से बीमारी पैर पसार रही है। यहां बुखार की चपेट में आधा सैकड़ा से अधिक लोग आ गए हैं। गांव में बीमारी फैलने की जानकारी पाकर रविवार को हवासपुर सीएचसी से स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। यहां 65 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गई। लोगों को उबाल कर पानी पीने और ताजा भोजन करने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। गांव में कीटनाशक छिड़काव व सफाई के लिए ब्लाक के एडीओ पंचायत को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के हथूमा गांव में जलनिकासी प्रबंध दुरुस्त नहीं है। इसी वजह से रास्तों पर जलभराव है। नालियां गंदगी से पटी हैं। जलभराव में मच्छर का प्रकोप बढ़ा हैं। कई दिनों से यहां लोगों को बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य टीम नहीं आने व दवा नहीं मिलने से बीमारों की संख्या बढ़कर आधा सैकड़ा के ऊपर पहुंच गई।
गांव में नीलम, अमित, किरण देवी, शीलावती, मिथलेश, दशराथ, अश्वनी, कपिल, सुदामा देवी, नीलम देवी, रजनी, शिवा, धीरू, प्रिया कटियार, शिवनाथ, मीरा, छुन्ना, ऊषा, श्यामा आदि कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। गांव में बीमारी फैलने की जानकारी पर रविवार को एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने सीएचसी हवासपुर प्रभारी को स्वास्थ्य टीम भेजने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में रविवार की दोपहर डॉ. वैभव कटियार, डॉ. हरिओम, डॉ. अभिषेक, डॉ. महेंद्र, आशा कार्यकर्ता मुन्नी देवी व सुलेखा की टीम गांव पहुंची। यहां बीमारों को चिह्नित कराया गया। परीक्षण के बाद लक्षणों के अनुसार दवाएं दी गई। एहतियातन 27 बुखार पीड़ितों का स्वाब सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भी भेजा गया है। एडीओ पंचायत मधुलता ने बताया कि जल्द की गांव में साफ सफाई कराई जाएगी। कीटनाशक का छिड़काव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें