फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेन प्रीमियर क्रिकेट लीग के फाइनल में डेन इलेवन किंग्स ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
डेन प्रीमियर लीग में विजेता डेन इलेवन किंग्स की टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। डेन प्रीमियर क्रिकेट लीग के फाइनल में सोमवार को डेन इलेवन किंग्स ने डेन डेयर डेविल्स को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। जेएमडी वर्ल्ड स्कूल के मैदान में हुए मैच में डेन डेयर डेविल्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं, डेन इलेवन किंग्स ने 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में विप्रांश यादव ने 77 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को छह लाख और उपविजेता टीम को तीन लाख 75 हजार की इनामी राशि और ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन


इस मौके पर कॉमेडी सीरियल भाभी जी घर पर हैं के एक्टर रोहिताश गौड, डेन अंबे ग्रुप के डायरेक्टर दीपचंद दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें