फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में ड्रग्स माफिया बच्चा के मकान पर चले हथौड़े, डिफेंस की जमीन कब्जा कर बनाए मकान

Mon, 22 Feb 2021 03:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ड्रग माफिया बच्चा के घर का ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में दहशतगर्द विकास दुबे के बाद ड्रग्स तस्कर सुशील शर्मा उर्फ बच्चा के साम्राज्य पर पुलिस प्रशासन ने वार किया है। काकादेव थाना क्षेत्र के विजय नगर अंबेडकरनगर में डिफेंस की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए दो मकानों को जमींदोज करने को काम सोमवार से शुरू हो गया है। एक दर्जन से अधिक मजदूर हथौड़े और ड्रिल मशीनों से मकान में तोड़फोड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक मकान निर्माणाधीन है। एसपी पश्चिम, सिटी मजिस्ट्रेट, पीएसी समेत सेना के अफसर और हथियारबंद जवान भी मौके पर मौजूद रहे। पीएसी की एक टुकड़ी को वहीं पर तैनात कर दिया गया है। 
सितंबर 2020 में एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में ड्रग्स तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स माफिया सुशील शर्मा उर्फ बच्चा के गिरोह के गुर्गों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


करीब सवा करोड़ की ड्रग्स बरामद की थी। 11 सितंबर को बच्चा कोर्ट में सरेंडर जेल चला गया था। उसका भाई राजकुमार भी जेल में है। पुलिस की जांच में पता चला कि अंबेडकरनगर काकादेव में बच्चा व उसके भाई के मकान डिफेंस की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए हैं। जिसके बाद प्रशासन को जानकारी देकर इसको ढहाने के आदेश दिए गए। 
 
विज्ञापन

नहीं जा सकी जेसीबी और बुलडोजर 
संकरी गली में बच्चा का आलीशान मकान बना है। वहां तक जेसीबी या बुलडोजर का जाना संभव नहीं है। इसी वजह से मजदूरों को मकान गिराने के लिए लगाया गया है। काम पूरा होने में तीन-चार दिन लग सकते हैं।

कमरों में मिला भूसा, ड्रग्स-असलहा छिपाता था
सुशील ने अपने घर को ही तस्करी का ठिकाना बना रखा था। निर्माणाधीन मकान में जुआ और सट्टे की फड़ सजती थी। दोनों मकानों के एक-एक कमरे में भूसा भरा मिला। पुलिस के मुताबिक सुशील भूसे में ड्रग्स और असलहा छिपाकर रखता था। विजय नगर के एक सट्टेबाज से लिंक का भी पता चला है।


भूमाफिया और अपराधियों के खिलाफ नरमी नहीं बरती जाएगी। कानपुर समेत रेंज के कई अन्य जिलों में ऐसे माफिया चिन्हित किए गए हैं। संपत्ति जब्तीकरण और अवैध निर्माण ढहाए जाने की कार्रवाई जारी रहेगी
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें