कानपुर। स्वर्गीय श्याम बिहारी स्मृति समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र दिया।
इसमें शहर के चुन्नीगंज में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहे कन्वेंशन सेंटर का नाम पूर्व सांसद ब्रह्मलीन श्याम बिहारी मिश्रा के नाम से करने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने बताया कि पत्र शासन तक भेजा जाएगा।
समिति के डाॅ. शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि संज्ञान में आया है कि सेंटर के नाम को लेकर कानपुर नगर निगम में दो बार प्रस्ताव आए हैं। इसकी भी जांच कराई जाए।
इस मौके पर रामदेव शुक्ल, सुनील बजाज, कृपा शंकर त्रिवेदी, सुरेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, राजू त्रिवेदी, अशफाक आदि मौजूद रहे।