काम करने वाले वकील से 24 घंटे में मांगा जवाब
अधिवक्ता अभय शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा ने जिला जज की अदालत में कुछ कागजात दाखिल किए थे। विरोध पर अभय शर्मा ने दाखिल कागजातों को नॉटप्रेस कर दिया। अभय का माफीनामा स्वीकार कर लिया गया। वहीं संतोष मिश्रा को 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने और जुर्माना जमा करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
फैसले का विरोध करने पर तीन वकीलों को नोटिस
अधिवक्ता देवेंद्र द्विवेदी, संजय सिंह जाटव व प्रेम सागर मिश्रा ने आमसभा के फैसले का विरोध किया था। पदाधिकारियों से अभद्रता भी की थी। इस पर तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है।
बता दें कि जिला जज के खिलाफ वकीलों ने आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। स्थानांतरण की मांग को लेकर वकीलों ने गुरुवार सुबह भी जिला जज की अदालत में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अदालत के बाहर धरने पर बैठ गए थे। किसी भी अधिवक्ता को अदालत में काम नहीं करने दिया गया।